Search

 
 
 

Education News : JUT को मिल सकता है नया कुलपति

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT) को जल्द नया कुलपति मिल सकता है. विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. सिंह का तीन वर्षीय कार्यकाल 25 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है.
 

Ranchi : झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT) को जल्द नया कुलपति मिल सकता है. विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. सिंह का तीन वर्षीय कार्यकाल 25 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है.

 

झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के अनुसार किसी भी विश्वविद्यालय में कुलपति का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है. अधिनियम में यह भी प्रावधान है कि एक कार्यकाल पूरा करने के बाद उसी विश्वविद्यालय में किसी व्यक्ति को दोबारा कुलपति नियुक्त नहीं किया जा सकता. ऐसे में JUT में नए कुलपति की नियुक्ति की संभावना प्रबल है.

 

Uploaded Image

कुलपति की नियुक्ति राज्यपाल (कुलाधिपति) द्वारा मुख्यमंत्री के परामर्श से विश्वविद्यालय अधिनियम और यूजीसी के निर्धारित मानकों के अनुरूप की जायेगी. इसके लिए गठित सर्च कमेटी योग्य उम्मीदवारों का पैनल तैयार करती है, जिसके आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है.

 

JUT राज्य का प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालय है, जिसके अधीन इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और अन्य तकनीकी संस्थान संचालित होते हैं. ऐसे में नए कुलपति के सामने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने, डिजिटल प्रक्रियाओं को गति देने तथा लंबे समय से रिक्त प्रशासनिक पदों पर नियमित नियुक्तियों की दिशा में काम करने जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी.

फिलहाल नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर राजभवन या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है. हालांकि, मौजूदा कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने से पहले नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होना है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही