Search

 
 
 

Ranchi News : पुंदाग बस्ती में पति-पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश

पुंदाग बस्ती में बुधवार देर रात पति-पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश की गयी. इसमें सलीम अंसारी और इशरत जहां आंशिक रूप से जल गए हैं. दोनों को देवताले अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलीम अंसारी 15% और इशरत जहां 7% जले हैं.
 
अपराध की खबरें

Ranchi : पुंदाग बस्ती में बुधवार देर रात पति-पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश की गयी. इसमें सलीम अंसारी और इशरत जहां आंशिक रूप से जल गए हैं. दोनों को देवताले अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलीम अंसारी 15% और इशरत जहां 7% जले हैं.

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों अपने घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे. तभी देर रात किसी ने कमरे में बाहर से ताला बंद करने के बाद खिड़की से पेट्रोल डाल कर आग लगा दी. इसमें दोनों आंशिक रूप से जल गये. शोर मचाने के बाद लोगों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला. घटना के सिलसिले में थाने को सूचना दे दी गयी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही