Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट–II की ओर से मंगलवार को MY Bharat पंजीकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया. अभियान का उद्देश्य युवाओं को MY Bharat पोर्टल से जोड़कर राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण से जुड़े अवसरों के प्रति जागरूक करना था.
अभियान के दौरान 50 से अधिक विद्यार्थियों ने MY Bharat पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण कराया. इस दौरान विद्यार्थियों को पोर्टल की विशेषताओं, स्वयंसेवी गतिविधियों और इससे मिलने वाले विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी भी दी गई.

पंजीकरण अभियान का संचालन एनएसएस यूनिट–II के टीम लीडर यति झा, नितीश पाठक, गणेश नाग, सिद्धांत, लक्की और श्रुति ने किया. टीम ने विद्यार्थियों को पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया समझाई और MY Bharat से जुड़ने के लाभों से अवगत कराया.

कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अनुभव चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने एनएसएस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से MY Bharat से जुड़कर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ संपन्न हुआ यह अभियान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ.

