Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 5 जुलाई तक आवेदन करने का मौका

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (उच्च शिक्षण संस्थान एवं पॉलिटेक्निक) 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (उच्च शिक्षण संस्थान एवं पॉलिटेक्निक) 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक शिक्षक व संस्थान राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (www.awards.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 

इस पुरस्कार के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) संस्थागत भागीदार की भूमिका निभा रहा है.यह पुरस्कार तकनीकी व गैर-तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थानों तथा पॉलिटेक्निक संस्थानों के उत्कृष्ट शिक्षकों व संकाय सदस्यों को प्रदान किया जाएगा.

 

 

पुरस्कार की श्रेणियां

श्रेणी-I: उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक

 

इस श्रेणी को तीन उप-श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

 

1. इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर आदि


2. शुद्ध विज्ञान – गणित, भौतिक विज्ञान, जैविक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, फार्मेसी आदि


3. कला एवं सामाजिक विज्ञान – मानविकी, भाषाएं, विधि अध्ययन, वाणिज्य, प्रबंधन आदि

 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूची केवल संकेतात्मक है और इसमें अन्य उभरते ज्ञान क्षेत्रों को भी शामिल किया जा सकता है.

 

श्रेणी-II: पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक

 

यह पुरस्कार देशभर के पॉलिटेक्निक संस्थानों के उत्कृष्ट शिक्षकों व संकाय सदस्यों को दिया जाएगा.

 

पात्रता शर्तें

आवेदक भारत के कॉलेज, विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान या पॉलिटेक्निक में नियमित शिक्षक होना चाहिए और कम से कम 5 वर्ष का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव अनिवार्य है.आवेदन की अंतिम तिथि तक आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

 

कुलपति, निदेशक एवं प्राचार्य (कार्यवाहक या नियमित) आवेदन के पात्र नहीं होंगे. हालांकि, पूर्व में इन पदों पर रह चुके और वर्तमान में सक्रिय सेवा में कार्यरत 55 वर्ष से कम आयु के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं.

 


नामांकन के तरीके

ऑनलाइन माध्यम से तीन प्रकार के नामांकन स्वीकार किए जाएंगे:

 

स्व-नामांकन

संस्थागत नामांकन (निदेशक/प्राचार्य/कुलपति द्वारा)

सहकर्मी नामांकन (उसी संस्थान के सहयोगियों द्वारा)


अंतिम तिथि और संपर्क

सभी आवेदन निर्धारित प्रारूप में awards.gov.in पोर्टल पर जमा करने होंगे.

आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.

किसी भी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं

 

ईमेल: helpdesknataward26@aicte-india.org

फोन: 011-29581051 / 011-295811236 (सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही