Search

 
 
 

Education News : RU ने असिस्टेंट प्रोफेसर (विधि) पद के अभ्यर्थियों से मांगा शैक्षणिक वेटेज का सत्यापन

रांची विश्वविद्यालय ने विधि अध्ययन संस्थान (Institute of Legal Studies) में सहायक प्राध्यापक (विधि) के पूर्णकालिक संविदा पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंक वेटेज व  अन्य विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने विधि अध्ययन संस्थान (Institute of Legal Studies) में सहायक प्राध्यापक (विधि) के पूर्णकालिक संविदा पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंक वेटेज व  अन्य विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं.

 

 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया पत्रांक RU/CVS/5773-5782, दिनांक 04 अप्रैल 2026 के तहत प्राप्त आवेदनों के संबंध में की गई है. सभी अभ्यर्थियों से अपने शैक्षणिक अंक वेटेज और अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने का अनुरोध किया गया है.

 

यदि किसी अभ्यर्थी को अपने विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि, स्पष्टीकरण या अन्य जानकारी से संबंधित आपत्ति दर्ज करानी है, तो वे विश्वविद्यालय के ई-मेल rucvs.ranchi@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति, स्पष्टीकरण या जानकारी भेजने की अंतिम तिथि 04 जून 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद प्राप्त किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही