Search

 
 
 

Education News : विश्व फोटोग्राफी दिवस पर गोस्सनर कॉलेज में फोटो जर्नलिज्म सेमिनार

Ranchi News : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर गोस्सनर कॉलेज के ऑडिटोरियम में फोटोग्राफी व फोटो जर्नलिज्म विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया.
 
गोस्सनर कॉलेज में विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन

Ranchi News : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर गोस्सनर कॉलेज के ऑडिटोरियम में फोटोग्राफी व फोटो जर्नलिज्म विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रसिद्ध फोटोग्राफर मानिक बोस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

 

 रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

सेमिनार को संबोधित करते हुए मानिक बोस ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसी घटना, व्यक्ति या परिस्थिति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने फोटो जर्नलिज्म की जानकारी देते हुए कहा कि तस्वीरों के माध्यम से किसी घटना या समाचार को लोगों तक पहुंचाया जा सकता है. एक प्रभावी तस्वीर बिना शब्दों के भी पूरी कहानी कहने में सक्षम होती है.

 

उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के लेंस और उनके उपयोग, डीएसएलआर व मिररलेस कैमरों के बीच अंतर तथा कैमरे के प्रमुख हिस्सों के बारे में भी जानकारी दी. इस दौरान विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी और फोटो जर्नलिज्म से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी में बेहतर करने के लिए निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी.

 

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. संतोष कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. तेज मुंडू ने दिया. सेमिनार में प्रो. गोल्डन बिलुंग, प्रो. मीना सिन्हा, प्रो. अनुज कुमार सहित सेमेस्टर 1, 2, 3 और 5 के विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही