Search

 
 
 

Education News : जिला व राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन की जिम्मेदारी सिमडेगा कॉलेज को

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (National Children's Science Congress) के तहत वर्ष 2026 में होने वाली जिला व राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन की जिम्मेदारी रांची विश्वविद्यालय के सिमडेगा कॉलेज को सौंपी गई है.
 

Simdega : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (National Children's Science Congress) के तहत वर्ष 2026 में होने वाली जिला व राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन की जिम्मेदारी रांची विश्वविद्यालय के सिमडेगा कॉलेज को सौंपी गई है. 

 

 

इस आयोजन के लिए डॉ. अतेंद्र कुमार को जिला व राज्य स्तरीय आयोजन का दायित्व प्रदान किया गया है. इसे कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जो वैज्ञानिक गतिविधियों और शोध को बढ़ावा देने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

 

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान क्षमता तथा नवाचार की भावना विकसित करने का एक प्रमुख राष्ट्रीय मंच है. इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने वैज्ञानिक शोध, नवाचार और परियोजनाओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. 

 

कार्यक्रम के राज्य समन्वयक व सिमडेगा कॉलेज, रांची विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. अतेंद्र कुमार ने झारखंड के सभी जिलों के विद्यालयों, शिक्षकों और विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों से इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य के युवा वैज्ञानिकों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है.

 

डॉ. अतेंद्र कुमार ने इच्छुक शिक्षकों व विज्ञान कार्यकर्ताओं से जिला और प्रखंड स्तर पर समन्वयक के रूप में जुड़ने का भी आह्वान किया है. इसके लिए उन्होंने इच्छुक लोगों से सिमडेगा कॉलेज से संपर्क करने की अपील की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही