Search

 
 
 

Education News : मारवाड़ी कॉलेज में सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण संपन्न, विद्यार्थियों को मिला प्रमाण-पत्र

मारवाड़ी कॉलेज में लर्नट स्किल्स और कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन पर मंगलवार को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज में लर्नट स्किल्स और कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन पर मंगलवार को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया.कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संचार कौशल, टीमवर्क, इंटरव्यू स्किल्स, रिज्यूमे लेखन और कार्यस्थल पर आवश्यक व्यावसायिक व्यवहार विकसित करना था.

 

 

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह में प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उनके आत्मविश्वास, संवाद कौशल और रोजगार योग्यता (एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम ने उन्हें उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का अवसर दिया.

 

Uploaded Image

Learnet Skills के प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप आवश्यक कौशल उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर अपने करियर में सफलता हासिल कर सकें.

 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है. सफलता के लिए आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति भी उतनी ही आवश्यक है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित करेगा.

 

कार्यक्रम के समापन पर प्लेसमेंट सेल के कन्वेनर डॉ. सुभांकर अईच एवं अनुभव चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और प्रमाण-पत्र प्राप्त किए.

 

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी इनहांसमेंट ट्रेनिंग के सहयोग से कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा और व्यावहारिक कौशल का अधिकाधिक लाभ मिल सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही