Search

 
 
 

Education News : संत जेवियर्स कॉलेज के NCC कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी ने तिरंगा दिवस के अवसर पर आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से बुधवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से तिरंगा यात्रा निकाली.
 

Ranchi : संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी ने तिरंगा दिवस के अवसर पर आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से बुधवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से तिरंगा यात्रा निकाली. इसके साथ ही कॉलेज के फादर प्रूस्ट हॉल में राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और महत्व पर आधारित वीडियो प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया.

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ. तिरंगा हाथों में लेकर एनसीसी कैडेट्स ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ मार्च किया. यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा तिरंगे के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना था.

 

Uploaded Image

इस तिरंगा यात्रा में लगभग 60 एनसीसी कैडेट्स और 20 एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया.

 

यात्रा के बाद आयोजित वीडियो प्रदर्शन में तिरंगे के इतिहास, उसके महत्व और राष्ट्र की अडिग भावना को दर्शाया गया. कार्यक्रम ने उपस्थित विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही