Search

 
 
 

Education News : सरला बिरला यूनिवर्सिटी में 19-20 अगस्त को होगा दो दिवसीय पिक्सल स्पंदन

सरला बिरला यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन व 'शटरबग क्लब की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस 2026 के अवसर पर 19 और 20 अगस्त को दो दिवसीय विशेष आयोजन 'पिक्सल स्पंदन' का आयोजन किया जाएगा.
 

Ranchi : सरला बिरला यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन व 'शटरबग क्लब की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस 2026 के अवसर पर 19 और 20 अगस्त को दो दिवसीय विशेष आयोजन 'पिक्सल स्पंदन' का आयोजन किया जाएगा. इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम का आधिकारिक पोस्टर गुरुवार को लॉन्च किया गया. कार्यक्रम की थीम 'आइज बिहाइंड द लेंस, हार्ट बिहाइंड द शटर' रखी गई है.

 

पोस्टर का विमोचन यूनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर रजिस्ट्रार एस.बी. डांडीन, फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन अजय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस अजय कुकरेती, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नंदिनी सिन्हा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, डिप्टी रजिस्ट्रार और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी इंडस्ट्री के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें छात्रों को प्रेस फोटोग्राफी, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और फ्रीलांस फोटोग्राफी के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी. साथ ही उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभवी फोटोग्राफरों से सीखने का अवसर भी मिलेगा.

 

इसी क्रम में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता के लिए तीन विषय निर्धारित किए गए हैं-नेचर (प्रकृति), ट्राइबल कल्चर (जनजातीय संस्कृति) और अपनी रांची.प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है.

 

प्रतिभागियों को अपनी तस्वीरों की A4 आकार की हार्ड कॉपी 17 अगस्त 2026 शाम 4:30 बजे तक जमा करनी होगी. प्रतियोगिता में केवल 1 अगस्त से 17 अगस्त 2026 के बीच खींची गई ओरिजिनल और जियोटैग तस्वीरें ही स्वीकार की जाएंगी.

 

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान तथा राज्यसभा सांसद एवं निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने 'पिक्सल स्पंदन' के आयोजन की तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही