Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CUJ में 11वीं के छात्रों को दी गई आधुनिक लैब की जानकारी

विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत कक्षा 11वीं के विभिन्न स्कूलों के 50 विद्यार्थियों के लिए झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के रसायन विज्ञान विभाग में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत कक्षा 11वीं के विभिन्न स्कूलों के 50 विद्यार्थियों के लिए झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के रसायन विज्ञान विभाग में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया.इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की उन्नत प्रयोगशालाओं, चल रहे शोध कार्यों तथा उच्च शिक्षा के अवसरों से परिचित कराना था

 

विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर विद्यार्थियों का रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों ने स्वागत किया.इस अवसर पर विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की स्थापना, शैक्षणिक गतिविधियों और शोध उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी.साथ ही स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभाग की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कराया गया.विद्यार्थियों ने स्पेक्ट्रोफोटोमीटर, क्रोमैटोग्राफी और विद्युत-रासायनिक विधियों से संबंधित आधुनिक उपकरणों को देखा और उनके उपयोग की जानकारी प्राप्त की.प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने विश्लेषणात्मक तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए प्रयोगशाला उपकरणों के उपयोग तथा सुरक्षा नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया

 

इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और वैज्ञानिक शोध के साथ-साथ भविष्य में करियर के अवसरों के बारे में जानकारी हासिल की.विद्यार्थियों के लिए यह शैक्षिक भ्रमण ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिससे उनके सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में मदद मिली

 

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. रमेश उरांव और डॉ. अरविंद लाल ने किया.इस अवसर पर विभागाध्यक्ष के साथ प्रो. पाध्य, प्रो. बी.सी. मल्लिक, डॉ. भुनिया, साइमन सहित विभाग के अन्य संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही