Search

 
 
 

रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर  Dhurandhar 2 धमाका, 44 घंटे में बिके 2 लाख टिकट

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धूरंधर 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के संकेत दे रही है.
 

Lagatar  desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धूरंधर 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के संकेत दे रही है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने एक दिन पहले यानी 18 मार्च की शाम से पेड प्रीव्यू शो रखने का फैसला किया है.

 

ट्रेलर रिलीज के साथ ही प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और महज 44 घंटों में 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही ₹12.30 करोड़ की कमाई कर ली है.

 

प्रीव्यू शोज से 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 18 मार्च की शाम से शुरू होने वाले प्रीव्यू शोज के लिए सोमवार सुबह तक 2,06,367 टिकट बिक चुके थे. इससे ₹12.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है.अगर ब्लॉक सीट्स को जोड़ दिया जाए तो फिल्म की कुल एडवांस कमाई ₹18.11 करोड़ तक पहुंच चुकी है. खास बात यह है कि रिलीज में अभी कई दिन बाकी हैं, ऐसे में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है.

 

हिंदी वर्जन का दबदबा

प्री-सेल्स में सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हो रही है.

हिंदी: लगभग ₹12.08 करोड़

तमिल: करीब ₹9.93 लाख

तेलुगू: करीब ₹9.53 लाख

कन्नड़: करीब ₹67 हजार

मलयालम: करीब ₹96 हजार

डॉल्बी सिने वर्जन: करीब ₹64 हजार

 

‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

प्रीव्यू शोज से कमाई के मामले में श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का रिकॉर्ड अब टूट चुका है. ‘स्त्री 2’ ने प्रीव्यू शोज से करीब ₹9.40 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘धुरंधर 2’ इस आंकड़े को पहले ही पार कर चुकी है.

 

टिकट की कीमत ₹450 से ₹2600 तक

फिल्म के प्रोड्यूसर Aditya Dhar और उनकी टीम ने प्रीव्यू शोज के टिकट की कीमत भी ज्यादा रखी है.

सामान्य टिकट: लगभग ₹450

गोल्ड क्लास/लक्जरी स्क्रीन: ₹2600 तक

 

अमेरिका में भी जबरदस्त एडवांस बुकिंग

विदेशों में भी फिल्म को लेकर अच्छा क्रेज दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में प्रीव्यू शोज के लिए $537,660 (लगभग ₹4.96 करोड़) की एडवांस बुकिंग हो चुकी है.पहले वीकेंड तक की कुल एडवांस बिक्री 1.45 मिलियन (करीब ₹13.39 करोड़) तक पहुंच चुकी है.

18 मार्च से शुरू होंगे प्रीव्यू शो

मेकर्स ने 18 मार्च को शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक प्रीव्यू शो शेड्यूल किए हैं. फिलहाल देशभर में करीब 7510 प्रीव्यू शो के लिए बुकिंग चल रही है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही