Search

 
 
 

झारखंड विस : प्रदीप यादव ने US की तेल खरीद अनुमति वाले बयान पर उठाए सवाल

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज नौंवा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधायक प्रदीप यादव ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी.  उन्होंने झारखंड से यूपीएससी क्रैक करने वालों भी प्रतिभा को सराहा.
 
  • UPSC के सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी
  • टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत पर बधाई दी

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज नौंवा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत पर बधाई दी

 

उन्होंने झारखंड से यूपीएससी क्रैक करने वालों भी प्रतिभा को सराहा.  विधायक ने कहा कि खेल के मैदान में देश का नाम बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की तरह ही प्रशासनिक सेवा में सफल हुए युवाओं पर भी राज्य को गर्व है. 

 

प्रदीप यादव ने रांची के मोहम्मद इश्तिया रहमान, धनबाद के शुभम कुमार महतो और दुमका के सुदीप आदत्ता सहित कई सफल युवाओं का जिक्र किया. उन्होंने सदन में कहा कि इन युवाओं की उपलब्धियां पूरे राज्य के लिए प्रेरणा हैं और सरकार को इन्हें सम्मानित करना चाहिए.

 

विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

 

विधायक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति और राष्ट्रीय संप्रभुता को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है कि भारत को तेल खरीदने जैसे मामलों में भी अमेरिका की अनुमति लेने की बात सामने आती है. 

 

उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है और उसे अपने हितों के अनुसार फैसले लेने का अधिकार है. देश की जनता भी चाहती है कि राष्ट्रीय हितों से जुड़े मामलों में मजबूत और स्पष्ट रुख अपनाया जाए.

 

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस दिशा में कठोर कदम उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बीच देश के आत्मसम्मान और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता को बनाए रखना बेहद जरूरी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही