Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सावधान...आ रहा "दाना" तूफान, 23-25 अक्टूबर तक झारखंड में होगी बारिश

Ranchi: दाना तूफान को लेकर बेगाल और झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल  बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात का असर झारखंड में भी दिखेगा. 23 से 25 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी. हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/vcs-and-registrars-of-all-the-universities-of-the-state-appeared-in-the-high-court-the-court-asked-about-the-vacancies/">हाईकोर्ट

में हाजिर हुए राज्य के सभी विवि के VC और रजिस्ट्रार, कोर्ट ने रिक्तियों के बारे में पूछा

23 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार, 23 अक्टूबर को रांची सहित गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में बारिश की संभावना है. इन जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

24 अक्टूबर को चार जिलों में होगी बारिश

24 अक्टूबर को राज्य के चार जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. चक्रवात का असर सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में देखने को मिलेगा.

25 अक्टूबर को रांची सहित आठ जिलों में बारिश

25 अक्टूबर को रांची सहित खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में बारिश की संभावना जताई गई है.

अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है. चक्रवात के कारण ढंढ़ भी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी. इसे भी पढ़ें -बेगूसराय:">https://lagatar.in/begusarai-murder-of-coaching-operator/">बेगूसराय:

कोचिंग संचालक की हत्या, क्षत-विक्षत हालत में मिला धड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही