Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर, अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट, रईसों की लिस्ट में आठवें नंबर पर खिसके

LagatarDesk : हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी ग्रुप की अधिकांश कंपनियों में गिरावट का दौर जारी है. सबसे ज्यादा गिरावट अडानी ग्रीन एनर्जी , अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में देखी जा रही है. इन कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी गिरावट के साथ लोअर सर्किट लग गया है. अडानी ग्रुप की बाकी कंपनियों का भी खास्ता हाल है. केवल अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर हरे निशान पर हैं. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/allegations-on-latehar-police-illegal-recovery-of-45-lakhs-every-month-from-coal-traders/">लातेहार

पुलिस पर आरोप : कोयला कारोबारियों से हर माह 45 लाख की अवैध वसूली)

अडानी ग्रीन एनर्जी, टोटल गैस और ट्रांसमिशन के शेयर 20 फीसदी टूटे

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट आयी है. शेयर की कीमत 297.25 रुपये कम होकर 1189 रुपये हो गयी है. वहीं अडानी टोटल गैस के शेयर भी 20 फीसदी टूटे हैं. शेयर की कीमत 585.60 रुपये घटकर 2342.40 रुपये हो गयी है. अडानी ट्रांसमिशन की बात करें तो यह भी 20 फीसदी की गिरावट के साथ 1611.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा अडानी पोर्ट में 0.66 फीसदी, अडानी पावर में 5 फीसदी और अडानी विल्मर में 5 फीसदी की गिरावट आयी है. हालांकि अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3.24 फीसदी की तेजी आयी है. एनडीटीवी में 4.99 फीसदी, एसीसी में 1.26 फीसदी और अंबूजा सीमेंट में 1.72 फीसदी की गिरावट है. इसे भी पढ़ें : टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-case-high-court-bails-contractor-mrityunjay-singh-accused-of-killing-4-policemen/">टेरर

फंडिंग केस : 4 पुलिसवालों की हत्या के आरोपी ठेकेदार मृत्युंजय सिंह को हाईकोर्ट से बेल

अडानी की नेटवर्थ में आज 10.2 अरब डॉलर की गिरावट आयी

बता दें कि अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 25 जनवरी को 30000 से अधिक शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी. इसके बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 65 अरब डॉलर कम हो चुका है. इससे कंपनी के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आयी है. तीन दिन में उसकी वेल्थ करीब 38 अरब डॉलर घट गयी है. फोर्ब्स के मुताबिक, अडानी की नेटवर्थ में आज 10.2 अरब डॉलर की गिरावट आयी है. अब अडानी की संपत्ति 86.5 अरब डॉलर रह गयी है. जिसके बाद गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में आठवें नंबर पर खिसक गये हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-to-open-cbse-and-icse-affiliated-school-in-balumath-gained-momentum/">लातेहार

: बालूमाथ में CBSE व ICSE मान्यता प्राप्त स्कूल खोलने की मांग ने पकड़ा जोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही