Search

 
 
 

खबर का असर : विकास तालाब की जांच के लिए टीम गठित, सीओ ने मांगी रिपोर्ट

 
  • Vinit Abha Upadhyay
Ranchi : लगातार.इन की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. 9 जून को हमने "वर्षों पुराने विकास तालाब पर चला JCB, अब प्लॉटिंग कर बिक्री की तैयारी" शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी. जिस पर संज्ञान लेते हुए कांके के अंचल अधिकारी (CO) ने इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है. अंचल अधिकारी द्वारा गठित कमिटी में कांके के अंचल निरीक्षक (CI), हल्का 9 के राजस्व कर्मचारी और अमीन को रखा गया है. अंचल अधिकारी ने उक्त लोगों से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

तालाब रांची की मेसरा पश्चिम पंचायत के विकास चौक के पास है

बता दें कि रांची के एक पुराने तालाब को बेचने की तैयारी चल रही है. यह तालाब रांची की मेसरा पश्चिम पंचायत के विकास चौक के पास है. जिसका क्षेत्रफल एक एकड़ से ज्यादा है. कुछ दिनों पहले इस तालाब पर जेसीबी चलाकर उसे समतल कर दिया गया. फिर प्लॉट का नक्शा बनाकर प्लॉटिंग भी की गयी. हालांकि ग्रामीणों के विरोध के कारण फिलहाल तालाब की जमीन का काम रुका हुआ है. जानकारी के मुताबिक, इस जमीन को बेचने की तैयारी है. भूखंड पर काम करने के लिए रैयतों को आगे कर दिया गया है, ताकि किसी तरह का विवाद न हो. वहीं इस पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों ने कांके के अंचल अधिकारी को लिखित रूप से दी है. बता दें कि इस तालाब में मछली पकड़ने के लिए मत्स्य विभाग टेंडर जारी करता था. इस तालाब से आस-पास के लोगों की आस्था भी जुड़ी है. इस तालाब पर ग्रामीण कई वर्षों से छठ पूजा करते आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/patients-from-neighboring-states-also-trust-rims-hospital-thousands-of-patients-are-treated-every-day-with-2171-beds/">रिम्स

अस्पताल पर पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी भरोसा, 2171 बेड के साथ हर दिन हजारों मरीजों का होता है इलाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही