Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेपाल में सरकार गठन का प्रयास तेज, राष्ट्रपति ने दलों को दिया 3 दिन का वक्त

Advertisement
Advertisement

Kathmandu : प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सरकार के विश्वास मत हासिल नहीं कर पाये. जिसके बाद नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने नई सरकार बनाने की खातिर बहुमत साबित करने के लिए विभिन्न दलों को गुरूवार तक का समय दिया है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोमवार को इस संबंध में बयान जारी किया गया. जिसमें कहा गया कि नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के तहत राष्ट्रपति ने बहुमत की सरकार का गठन करने के लिए विभिन्न दलों को आमंत्रित करने का फैसला लिया है.

गुरूवार रात 9 बजे तक का मिला है वक्त

हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक, भंडारी ने सियासी दलों को तीन दिन का वक्त दिया है और कहा है कि वे गुरूवार की रात नौ बजे तक अपना दावा पेश करें. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी के निर्देश पर संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के आहूत विशेष सत्र में प्रधानमंत्री ओली की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में केवल 93 मत मिले थे. जबकि 124 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया. विश्वास प्रस्ताव के दौरान कुल 232 सदस्यों ने मतदान किया, जिनमें से 15 सदस्य तटस्थ रहे.

ओली को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में विश्वासमत जीतने के लिए 136 मतों की जरूरत थी, क्योंकि चार सदस्य इस समय निलंबित हैं. नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के पुष्पकमल दहल की अगुवाई वाले गुट ने 69 वर्षीय ओली के नेतृत्व वाली सरकार से कुछ ही दिन पहले समर्थन वापस ले लिया था.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही