Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संस्कृत भाषा के माध्यम से छात्रों को नैतिक मूल्यों का ज्ञान देने का प्रयास : डॉ. नीता पांडेय

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में 19 से 25 अगस्त तक मनाए जा रहे संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान श्रीमद् भगवद् गीता के चतुर्थ अध्याय का नाट्य मंचन किया गया. जिसमें छात्र मोक्ष शर्मा ने कृष्ण एवं प्रणमय कुमार ने अर्जुन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी. अक्षरा,सौम्या, मीनाक्षी, शैलजा एवं आस्था ने अभिनंदन नृत्य प्रस्तुत किया. दसवीं कक्षा के छात्रों ने "सुंदरसुरभाषा" शीर्षक संस्कृत गीत गाया. आयुषी कुमारी सुविचार, श्वेतांजलि श्रीवास्तव ने संस्कृत में संभाषण एवं सोहा अशरफ में संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला. कुछ छात्रों ने ब्राह्मी लिपि, माहेश्वर सूत्र, चतुर्वेद एवं नीति श्लोकों को चित्रांकन के माध्यम से दर्शाया. मौके पर प्राचार्या डॉ. नीता पांडेय ने कहा कि युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है तथा वे दिग्भ्रमित हो रहे हैं. संस्कृत भाषा के माध्यम से उन्हें नैतिक मूल्यों का ज्ञान देकर सुसंस्कृत बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि संस्कृत के पाठ्यक्रमों में नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा रहती है, जिससे राष्ट्रीय चेतना, देश भक्ति एवं अपनी संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा मिलती है. इसके लिए विद्यालय योग्य शिक्षकों के माध्यम से लगातार प्रयासरत है. एक्टिविटी को-ऑर्डिनेटर आशा राज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का मार्गदर्शन होता है तथा वे देश एवं अपनी भाषा के प्रति कर्तव्यों को समझ कर जीवन की दिशा तय करते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अभय नाथ मिश्र, इभा रानी, सुचित्रा सिन्हा, सुषमा तिवारी, संगीता ओझा, शर्मिला पैतैंडी, पूजा कुमारी एवं पूनम कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम का संचालन छात्र शौर्य प्रखर ने किया. इसे भी पढ़ें- वकील">https://lagatar.in/eds-interrogation-continues-against-lawyer-rajiv-kumar-summons-to-businessman-amit-agarwal/">वकील

राजीव कुमार से ईडी की पूछताछ जारी, व्यवसायी अमित अग्रवाल को समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही