Search

 
 
 

रांची को जाममुक्त करने की कवायद, RMC ने की 10 से अधिक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी

 

अटल वेंडर मार्केट बनने के बाद पहले ही पिस्का मोड़ में मार्केट बनाने के लिए निकल चुका है टेंडर

Ranchi: राजधानी में आए दिन लगने वाले सड़क जाम से निजात दिलाने की रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. कचहरी रोड स्थित अटल वेंडर मार्केट बनने के बाद अब शहर में 10 से अधिक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी चल रही है. पिछले दिनों ही पिस्का मोड़ में वेंडिंग जोन बनाने के लिए आरएमसी ने एक टेंडर निकाला है.

अब अन्य 10 जगहों में वेंडिंग जोन बनाने के लिए निगम के अधिकारी लगातार विजिट कर रहे हैं. निगम का टारगेट है कि नये चिंह्ति स्थलों पर जोन बनाकर वहां के फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी जगह दिया जाए, ताकि राजधानीवासियों को सड़क जाम से मुक्ति मिले. नये वेंडिंग जोन बनने वाले स्थानों में बकरी बाजार, सेवा सदन के सामने, एजी मोड़, पुराना विधानसभा के नजदीक स्थित मैदान, बिरसा चौक, डोरंडा कॉलेज के समीप, डिस्टलरी पुल, नागा बाबा खटाल, बूटी मोड़, मोरहाबादी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- एक">https://lagatar.in/tpcs-7-naxali-arrested-including-one-lakh-prize-several-weapons-including-rifle-recovered/78005/">एक

लाख के इनामी समेत TPC के 7 उग्रवादी गिरफ्तार, राइफल समेत कई हथियार बरामद

कचहरी से सर्जना चौक का इलाका हुआ जाम मुक्त

बता दें कि अटल वेंडर मार्केट बनने के बाद कचहरी से सर्जना चौक तक की सड़क को पहले ही जाम मुक्त किया गया है. यहां पर कई वर्षों से दुकान लगाने वालों को मार्केट में शिफ्ट कराने से इस रोड में अब फुटपाथ पर दुकान लगाने की सख्त मनाही है. बता दें कि रांची की सड़कों पर जाम की एक प्रमुख वजह फुटपाथ दुकानदार हैं. रातू रोड हो,  डोरंडा हो या सर्जना चौक से एकरा मस्जिद तक का इलाका, यहां पर फुटपाथ पर दुकान लगाना आम सी बात है. इससे आए दिन सड़क जाम होती रहती है. प्रशासन या निगम जब सख्ती दिखाता है, तो एक दो दिन दुकानें नहीं लगती हैं, लेकिन फिर से स्थिति वहीं बन जाती है.

9 माह में 1.07 करोड़ खर्च कर बनेगा पिस्का मोड़ में वेंडिंग जोन, नागाबाबा और डिस्टलरी तालाब में काम प्रक्रियाधीन

पिस्का मोड़ में बनने वाले वेंडिग जोन के लिए निगम ने बीते दिनों ही एक टेंडर निकाला है. दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बनने वाले इस वेंडिंग जोन के लिए कुल 1.07 करोड़ रुपये खर्च की जाएगी. पिस्का मोड़ के देवी मंडप रोड पर इसके लिए 20 डिसमिल जमीन चिन्हित कर ली गई है. वेंडिंग जोन 9 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा. इस वेंडिंग जोन में कुल 300 फुटपाथ दुकानदारों को शिफ्ट करने की योजना है. ऐसा होने से रातू रोड़ में लगने वाले जाम से लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगी. वहीं नागा बाबा खटाल और डिस्टलरी पुल के पास सब्जी मार्केट का निर्माण प्रक्रियाधीन है. कोरोना संक्रमण के कारण मार्केट के काम में कुछ देरी हुई है. जल्द ही सब्जी दुकानदारों को यहां शिफ्ट कराने की तैयारी है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही