Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक लाख के इनामी समेत TPC के 7 उग्रवादी गिरफ्तार, राइफल समेत कई हथियार बरामद

Advertisement
Advertisement

Latehar: एक लाख इनामी समेत टीपीसी के सात उग्रवादी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगढ़ा के पास टीपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर व एक लाख इनामी रमेश गंझू समेत सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में एरिया कमांडर व एक लाख इनामी रमेश गंझू, बुधराम गंझू, नीरज गंझू, आशीष गंझू, दैशई उरांव, कुलदीप गंझू और झरी साव शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 136 कारतूस, एक रिवाल्वर, लेवी के 1.67 लाख रुपये समेत कई अन्य सामान बरामद किया है.

लेवी के रुपये देने आया था उग्रवादी

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगढ़ा के पास टीपीसी संगठन के एरिया कमांडर रमेश गंझू के दस्ते का एक सदस्य लेवी का रुपया लेकर रमेश तक पहुंचाने के लिए उनके सहयोगी को देने आने वाला है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर एक देसी रिवाल्वर के साथ तीन उग्रवादी को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें- राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-2016-former-mp-subodh-kant-sahais-pa-records-statement-in-jagannathpur-police-station/77989/">राज्यसभा

चुनाव 2016: पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय के पीए का जगन्नाथपुर थाने में बयान दर्ज

तीनों उग्रवादियों के निशानदेही पर शेरेगढ़ा गांव के झरी साव को 20 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार बर्बादी के निशानदेही पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए भेलवाही जंगल से एरिया कमांडर रमेश गंझू को सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 136 कारतूस और लेवी के 1.47 लाख रुपये के साथ दो अन्य उग्रवादियों को गिरफ्तार किया.

एरिया कमांडर रमेश गंझू के ऊपर है एक लाख का इनाम घोषित

एरिया कमांडर रमेश गंझू के ऊपर है एक लाख का इनाम घोषित है. रमेश के खिलाफ लातेहार के बालूमाथ, चंदवा हेरहंज के अलावा चतरा के टंडवा और सीमावर्ती क्षेत्र में 1 दर्जन से अधिक रंगदारी आगजनी और हत्या के मामले दर्ज हैं. इसके अलावा पकड़े गए बुधराम के ऊपर बालूमाथ थाना में 6 मामले दर्ज हैं. हालांकि मौके से चार उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिसे चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही