Search

 
 
 

जनता की उम्मीदों पर पूरा उतरने की होगी कोशिश- रांची डीसी

 
Ranchi : रांची के नये डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आज यानी सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया हैं. पदभार ग्रहण करने के दौरान समाहरणालय में पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. इस मौके पर निवर्तमान डीसी छवि रंजन ने शुभकामनाएं दी. पदभार ग्रहण करने के बाद रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा यह अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि प्रशासन के जितने भी तत्व हैं उन्हें समाहित करते हुए सभी संस्थाओं के बीच समन्वय बनाते हुए जनता की मांग और उम्मीदों को पूरा किया जा सके.   पढ़ें - गोवा">https://lagatar.in/goa-congress-in-trouble-5-mlas-missing-5-sent-to-unknown-place/">गोवा

: संकट में कांग्रेस, 5 विधायक लापता, 5 को अज्ञात स्थान पर भेजा
इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prime-minister-will-give-a-gift-of-rs-16000-crore-to-jharkhand/">धनबाद

: झारखंड को 16000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे प्रधानमंत्री

सर्विस डिलीवरी प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण अंग

उन्होंने कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन के जितने भी गवर्नेंस इश्यू हैं. उनमें किसी तरह की कोताही न हो. ये प्राथमिकता रहेगी. सर्विस डिलीवरी प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है. उन्होने कहा कि आम जनता का कार्य नियत समय पर हो, बेवजह उन्हें कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. आम जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हुए लाभ दिलाने के लिए प्रशासन के दरवाजे हमेशा खुले हैं. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/governor-ramesh-bais-leaves-for-deoghar-by-road-to-attend-pm-modis-program/">पीएम

मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल रमेश बैस सड़क मार्ग से देवघर रवाना

टीम भावना के साथ काम कर अपना बेस्ट डिलीवर करेंगे- डीसी

रांची डीसी राहुल सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की जितनी भी संस्थाएं हैं. उनके बीच समन्वय स्थापित कर, सभी स्टेकहोल्डर को एक मंच पर लाकर सर्विस डिलीवरी का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि सभी कलिग का महत्वपूर्ण रोल है हम टीम भावना के साथ काम करेंगे और अपना बेस्ट डिलीवर करेंगे. इसे भी पढ़ें - अवमानना">https://lagatar.in/contempt-case-supreme-court-sentences-vijay-mallya-to-4-months-fined-2000/">अवमानना

मामला : सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को 4 माह की सजा सुनायी, 2000 जुर्माना लगाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही