Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ जिले में ईद का उल्लास, मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज

चितरपुर सहित आसपास के इलाकों की मस्जिदों में मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की और अल्लाह से अमन चैन व  भाईचारगी की दुआ मांगी. फिर, एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले में शनिवार को ईद का त्योहार पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया. चितरपुर सहित आसपास के इलाकों की मस्जिदों में मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की और अल्लाह से अमन चैन व  भाईचारगी की दुआ मांगी. मस्जिदों में समय से पहले ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी. फिर, एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.


इसके बाद सेवइयां खाने और खिलाने का दौर शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा. ईद को लेकर लोगों में दिनभर उत्साह का माहौल देखा गया. छोटे-छोटे बच्चों ने ईदी की तौर पर बड़ों से तोहफा वसूल किया. इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, एसआई रंजीत महतो, संजय रजक, रोहित राज, एएसआई पीसी मुर्मू सहित पुलिस के जवान सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास तैनात थे.


मौके पर शफीक अनवर, शहजादा अनवर, शहरयार अहमद, हाजी परवेज अहमद, हाफिज नुरुल्लाह, जहीरूल हसन खान, हाजी वजीहउल्लाह, उप प्रमुख अरशद उल्लाह, जकउल्लाह, सनाउल्लाह, अनवर अली,  हफीज उल्लाह सिद्दीकी, जरगाम अकबर, जाहिद अहमद, अब्दुल हकीम, तनवीर आलम, जियाउल अंसारी, समसुल हक, मो जिलानी, शौकत अली, रिजवानुल होदा, मो साजिद, सुन्नत उल्लाह, फिरोज आलम, मोतिउल्लाह सहित अन्य मौजूद थे. 


अमन का पैगाम देता है ईद का त्योहार : इमाम

 

चितरपुर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुफ्ती सलाहुद्दीन जफर मजाहिरी ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारगी व अमन का पैगाम देता है. इस दिन खुदा अपने सभी बंदों के गुनाह माफ कर देते हैं. इमाम मस्जिद में ईद की नमाज के बाद संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि जो पाक रमजान के महीने में रोजा रखकर खुदा की इबादत करता है और पांचों वक्त नमाज अदा करता है. उसे ही खुदा ईद की खुशियों के साथ-साथ सभी गुनाहों को माफ करते हैं.

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही