Search

 
 
 

रामगढ़:  अर्टिगा और ऑटो में भिड़ंत, महिला गंभीर रूप से घायल

कुजू क्षेत्र के पुराना एनएच-33 स्थित रामाग्लास गुड़ीदोहर के पास बीती रात  अर्टिगा कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई.
 

Ramgarh : कुजू क्षेत्र के पुराना एनएच-33 स्थित रामाग्लास गुड़ीदोहर के पास बीती रात अर्टिगा कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

ऑटो चालक सुरक्षित बचा

जानकारी के अनुसार, अर्टिगा (JH 24 N 6695) कुजू से रामगढ़ की ओर जा रही थी. इसी दौरान वह सामने से आ रहे ऑटो (JH 24 E 8041) से टकरा गई. हादसे में ऑटो में सवार महिला (कुज्जू निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

जबकि चालक सुरक्षित बच गया.  घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्टिगा चालक नशे की हालत में था. 

 

पुलिस ने दोनों वाहन किए जब्त

स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कुजू ओपी ले गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही