Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Eight Years of Modi Government : 2014 में सात राज्यों में थी भाजपा सरकारें, आज 18 राज्यों में हैं

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : दिल्ली की सत्ता पर मोदी सरकार को काबिज हुए आज 8 साल (8 Years of Modi Government) पूरे हो गये हैं. जानकारों का मानना है कि इन आठ सालों में मोदी सरकार ने कई वादों पर अमल किया, तो वहीं कुछ विवादों से भी उसका सामना हुआ है. लेकिन इन सबके बीच भाजपा ने एक लंबा सफर भी तय किया है. जान लें कि मोदी सरकार 2014 में जब सत्ता में आयी थी तो देश में 7 राज्यों में भाजपा की सरकार थी, जिसकी संख्या अब बढ़कर 18 हो गयी है. यह आंकड़ा 2014 की तुलना में ढाई गुना से ज्यादा है. ऐंटी इनकम्बैंसी फैक्टर, किसान आंदोलन, CAA विरोधी आंदोलन जैसे मसलों के बीच भी  मोदी की भाजपा ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक में अपना विस्तार किया है. इसे भी पढ़ें : मथुरा">https://lagatar.in/hearing-on-mathura-case-completed-krishna-janmasthan-trust-told-the-court-we-are-the-owners-of-13-37-acres-of-land-including-idgah/">मथुरा

मामले पर सुनवाई पूरी, कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट ने कोर्ट से कहा, ईदगाह समेत 13.37 एकड़ जमीन के मालिक हम

2018 में यह आंकड़ा 21 राज्यों तक पहुंच गया था.

मोदी सरकार ने 2014 में जब केंद्र की सत्ता हासिल की थी, तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान समेत सात राज्यों में ही भाजपा की सरकार थी, लेकिन आज देश के 18 राज्यों में भाजपा सत्ता पर काबिज है. 2018 में यह आंकड़ा 21 राज्यों तक पहुंच गया था. इसका मतलब देश की 70 फीसदी आबादी भाजपा शासित राज्यों में निवास करता थी. अब भले ही आंकड़ा घटकर 18 पर पहुंच गया है, लेकिन यह भी उसके लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. बता दे कि पिछले सप्ताह जयपुर में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भी पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बात का जिक्र किया था कि यह सफलता पार्टी के लिए कितनी अहम है. इसे भी पढ़ें : 2024">https://lagatar.in/2024-lok-sabha-elections-important-for-bjp-discussion-on-hat-trick-strategy-in-meeting/">2024

का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए अहम, बैठक में हैट्रिक लगाने की रणनीति पर चर्चा

पीएम मोदी  कहा था, हमें रुकना और थकना नहीं है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि भले ही आज हमारे देश में 400 से ज्यादा सांसद हैं और 1300 से ज्यादा विधायक हैं. 18 राज्यों में हमारी सरकार है, लेकिन अब भी हमें रुकना और थकना नहीं है. इसी साल मार्च में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 4 राज्यों में जीत हासिल की थी, जिनमें वह पहले ही सत्ता में थी. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में लंबे समय बाद सरकारें रिपीट हुई हैं, जिसे भाजपा की एक बड़ी सफलता करार दिया जा रहा है. वर्तमान में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, अरुणाचल, असम और मणिपुर समेत कई राज्यों में भाजपा की सरकार है. उत्तर भारत के पर्वतीय राज्य से लेकर पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भाजपा सत्ता संभाल रही है. इसे भी पढ़ें : शिवसेना">https://lagatar.in/enforcement-directorate-raids-on-seven-locations-of-shiv-sena-leader-anil-parab-in-pune-and-mumbai/">शिवसेना

नेता और मंत्री अनिल परब के पुणे और मुंबई में सात ठिकानों पर Enforcement Directorate की रेड
wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही