Search

 
 
 

रांची रेलवे स्टेशन पर बुजुर्गों व दिव्यांगों को हो रही परेशानी, टिकट काउंटर हमेशा रहता है बंद

रांची रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं. लेकिन यहां बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए टिकट व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है.स्टेशन पर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग से टिकट काउंटर जरूर बना है, पर वह काउंटर हमेशा बंद ही रहता है
 

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं. लेकिन यहां बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए टिकट व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है.स्टेशन पर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग से टिकट काउंटर जरूर बना है, पर वह काउंटर हमेशा बंद ही रहता है.

 

Uploaded Image

 

विशेष काउंटर पर नहीं रहता कोई कर्मचारी

 

मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए बनाए गए टिकट काउंटर पर अक्सर कोई कर्मचारी नहीं होता. इस वजह से उन्हें आम यात्रियों के साथ सामान्य लाइन में घंटों खड़ा रहना पड़ता है, जो उनके लिए शारीरिक रूप से अत्यंत कठिन और कष्टदायक होता है.स्टेशन परिसर में ऐसे यात्रियों के लिए रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, मगर टिकट काउंटर की बदहाली ने इन प्रयासों पर सवाल खड़ा कर दिया है.

 

रेलवे अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों की कमी की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. स्टेशन पर कुल सात टिकट काउंटर हैं और कई बार एक ही कर्मचारी को दो काउंटर संभालने पड़ते हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस विषय पर कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है.

 

Uploaded Image

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही