Search

 
 
 

Dhanbad News: चापापुर कोलियरी में हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

जिले के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र की चापापुर कोलियरी में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जिले के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र की चापापुर कोलियरी में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद करा दिया और शव के साथ धरने पर बैठकर मुआवजा तथा मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की. 

इसे भी पढ़ें: 

मृतक की पहचान जामताड़ा निवासी चांदु हेमब्रम (70) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह पैदल चापापुर कोलियरी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Uploaded Image

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का कोयला परिवहन कार्य बंद करा दिया और शव को सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया.

 

प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नियोजन देने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ और निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही