Search

 
 
 

Jamtara News: ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुटबरिया गांव में मंगलवार को ट्रेलर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान बुटबरिया गांव निवासी चिराउद्दीन अंसारी (60) के रूप में हुई है.
 

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुटबरिया गांव में मंगलवार को ट्रेलर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान बुटबरिया गांव निवासी चिराउद्दीन अंसारी (60) के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, चिराउद्दीन अंसारी पैदल जा रहे थे. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि चिराउद्दीन अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

 

इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही