Search

 
 
 

Jamtara News: ट्रेन पकड़ने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्तरंजन रेलवे स्टेशन चौक के पास हाईवे-419 पर शुक्रवार हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (चिरेका) के रिटायर्ड कर्मी दिनेश सिंह (66) के रुप में हुई है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्तरंजन रेलवे स्टेशन चौक के पास हाईवे-419 पर शुक्रवार हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (चिरेका) के रिटायर्ड कर्मी दिनेश सिंह (66) के रुप में हुई है. वह चित्तरंजन के फतेहपुर (स्ट्रीट संख्या-48, क्वार्टर संख्या-16सी) के निवासी थे.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, दिनेश सिंह अपनी बड़ी बेटी और अन्य परिजनों के साथ बिहार के डुमरी बढ़ैया स्थित पैतृक गांव जाने के लिए ट्रेन पकड़ने चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. इसी दौरान वह स्टेशन से बाहर निकलकर सड़क के दूसरी ओर स्थित चापानल से पानी लेने जा रहे थे. जैसे ही उन्होंने हाईवे-419 पार करने का प्रयास किया, जामताड़ा की ओर से तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय आसपास टोटो चालक और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौजूद थे. परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद समय पर मदद नहीं मिल सकी. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज भी सामने आया है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन को पकड़ लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया.

 

सूचना पर पहुंची मिहिजाम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने पिकअप वैन जब्त कर ली है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही