Search

 
 
 

Ranchi News: हिंदपीढ़ी में विक्षिप्त लड़की से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, 8 महीने की गर्भवती होने पर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ दिनों पहले पीड़िता ने अपने परिजनों से पेट दर्द की शिकायत की. परिजन तुरंत उसे लेकर डॉक्टर के पास ले गए. जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि लड़की आठ महीने की गर्भवती है.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Ranchi News: रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग पर मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत अपने पैरेंट्स से की. परिजनों उसे हॉस्पिटल ले जाकर जांच कराई गई, जिसमें वह आठ महीने की गर्भवती मिली. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के मुताबिक, यह घटना करीब 7-8 महीने पहले की है. पीड़िता के माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने घर में घुस आया और नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ संबंध बनाए और मौके से फरार हो गया.

 

मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ दिनों पहले पीड़िता ने अपने परिजनों से पेट दर्द की शिकायत की. परिजन तुरंत उसे लेकर डॉक्टर के पास ले गए. जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि लड़की आठ महीने की गर्भवती है. परिजनों ने बिना देर किए महिला थाने में बेटी के बातों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वहीं, इस मामले में परिजनों का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद से मामले को दबाने के लिए उन्हें पैसों का लालच दिया जा रहा है और साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही