Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव रणक्षेत्र : घाटशिला के 17 नंबर पर एक अनार और 28 बीमार

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : घाटशिला के फूलडुंगरी चौक के पास एक होटल में पुटूश और अमोरी फूलों की माला पहने अंगुली पर एक, दो, तीन चार...10...13 गिन रहा था. और तभी उस्ताद आ पहुंचे. उस्ताद बोले, क्या बात है जमुरे? आज बड़ा खुश होकर गाना गा रहे हो. जमुरे बोला. गुरु हम गाना नहीं गा रहा हूं. हम तो 17 नंबर अंश पर ताल ठोक रहे रणबांकुरों का हिसाब किताब कर रहा हूं कि कितने रणबांकुरे ताल ठोक रहे हैं? जमुरे बोला- गुरु 17 नंबर पर तो कमाल हो गया है. अनार एक है और 28 बीमार हो गए हैं. क्षेत्र में गर्दा उड़ गया है. ऐसा घमासान तो जिला में कहीं नहीं हो रहा है. 17 नंबर तो हॉट केक बन गया है. हमको कुछुओ बुझा ही नहीं रहा है. सभी रणबांकुरे ताल ठोक कर कह रहे हैं कि इस बार हमहीं जीतेंगे. इसे भी पढ़ें : मनरेगा">https://lagatar.in/ed-raiding-the-whereabouts-of-ias-pooja-singhal-in-mnrega-scam-case-17-crore-recovered-so-far/">मनरेगा

घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल के ठिकाने पर ईडी कर रही छापेमारी, अबतक 17 करोड़ हुआ बरामद
जमुरे बोलना जानते हैं गुरु! ऐसा किचाइन हो गया है कि कवनो दल के बड़े नेता झांकी मारने भी नहीं आ रहे हैं. सो एम विटामिन का सूखा पड़ गया है. एक-एक पार्टी के पांच-पांच समर्थक उम्मीदवार बन गए हैं. बड़े नेता किसको समर्थन करें और किसको नहीं. बड़े नेताओं ने सभी को समझाया था कि आपस में मिल बैठकर तय कर लो. कोई एक आदमी उम्मीदवार बनो, मगर यहां मानने वाला कौन है? सभी अपनी मर्जी के हैं. हालत यह हो गई कि बड़े नेताओं को कह देना पड़ा कि अपनी दुकान अपने चलाओ हमको कोई लेना देना नहीं है. जमुरे बोला- अच्छा गुरु अब हम चलते हैं. बहरागोड़ा से बाबा का बुलावा आया है. जरूरी मीटिंग है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही