Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के वरीय अधिकारियों की टीम रांची पहुंची. रांची पहुंचने के बाद शुक्रवार को डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है. यह बैठक देर शाम तक चलने की संभावना है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के वरीय उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, नितेश कुमार व्यास और उप चुनाव आयुक्त मनोज कुमार साहू, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार आदि बैठक में उपस्थित हैं. केंद्रीय टीम ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को लेकर संतोष व्यक्त किया. इस एक दिवसीय समीक्षा बैठक में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया जा रहा है. जिस पर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों द्वारा बारी-बारी से समीक्षा की हो रही है. साथ ही आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें - शर्मनाक">https://lagatar.in/shameful-bjp-mp-made-objectionable-remarks-on-bsp-mp-opposition-rained-ls-president-warned/">शर्मनाक
: भाजपा सांसद ने बसपा एमपी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी , विपक्ष बरसा, लोस अध्यक्ष ने चेताया
NEWS : रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से इंसास की गोली बरामद, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: भाजपा सांसद ने बसपा एमपी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी , विपक्ष बरसा, लोस अध्यक्ष ने चेताया
बैठक से पहले हुआ पुस्तक विमोचन
समीक्षा बैठक शुरू होने के पूर्व झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार की गई "चुनाव प्रश्न बैंक" नाम के पुस्तक के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण का विमोचन भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने किया. इस पुस्तक में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित 1200 से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्नों का समावेश है. वहीं निर्वाचन आयोग के जागरूकता गीत "मैं भारत हूं" के झारखंड की स्थानीय भाषाओं के संस्करण को लॉन्च किया गया. झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार किए गए इस गीत के स्थानीय संस्करण को मुंडारी, कुड़ुख, हो, संथाली और खड़िया भाषा में तैयार किया गया है. इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड कार्यालय द्वारा तैयार किये जा रहे "इंटीग्रेटेड लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम" नवाचार के तहत चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण में ``आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस`` के उपयोग के लिए तैयार किए गए विशेष आईटी टूल भी लॉन्च किया गया. भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के समक्ष इसका डेमो भी प्रदर्शित किया गया. इसे भी पढ़ें -BIG">https://lagatar.in/ranchi-insas-bullet-recovered-from-bag-of-a-passenger-going-from-airport-to-bengaluru-one-arrested/">BIGNEWS : रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से इंसास की गोली बरामद, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment