Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनावी मायाजाल : सामाजिक पेंशन डबल,मजदूरों को 500 हर माह, योगी सरकार 45 फीसदी वोटरों पर मेहरबान

Advertisement
Advertisement
Lucknow : योगी सरकार ने गुरुवार को विधानसभा सत्र में आम जन के लिए तोहफों की बरसात कर दी. योगी के अनुपूरक बजट पर नजर डालें तो यह पूरी तरह से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को फोकस करते हुए  दिखेगा.अनुपूरक बजट 8,479 करोड़ रुपये का है.    जानकारों की नजर में  जिस तरह तोहफे बरसाये गये हैं, उसे 45 फीसदी से ज्यादा वोटरों को खींचने का प्रयास माना जा रहा है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ोतरी से लेकर भरण-पोषण भत्ते तक के दायरे में आने वालों की संख्या 4.25 करोड़ से अधिक है. यूपी में करीब 14.66 करोड़ वोटर हैं. ऐसे में लाभार्थियों का दायरा करीब 29 पर्सेंट को समेटता है. जान लें कि वर्तमान में राज्य की अधिसंख्य जनता मुफ्त राशन का लाभ उठा रही है इसे भी पढ़ें : किसान">https://lagatar.in/farmer-leader-gurnam-singh-chaduni-will-form-a-political-party-press-conference-tomorrow-seeds-of-split-in-united-kisan-morcha/">किसान

नेता गुरनाम सिंह चढूनी राजनीतिक पार्टी बनायेंगे! कल प्रेस कॉन्फ्रेंस, संयुक्त किसान मोर्चा में फूट के बीज पड़े

लाभार्थियों की संख्या 45फीसदी के आस-पास

आम तौर पर विधानसभा चुनाव में 60 से 62 फीसदी के लगभग वोटिंग होती है.  इसके अनुपात में लाभार्थियों की संख्या 45फीसदी के आस-पास होती है. माना जा रहा है कि जातीय गणित के इर्द-गिर्द घूम रही यूपी की राजनीति में जातीय दीवार ध्वस्त करने के लिए वोटरों को लाभार्थी में बदलने के आजमाए हुए नुस्खे को भाजपा  एक बार फिर आजमा रही है. जान लें कि ध्रुवीकरण के साथ मिलकर इसकी धार और तेज हो जाती है. आंकड़े  पर नजर डालें तो यूपी में 30 लाख 34 हजार निराश्रित महिलाओं को पेंशन का लाभ मिलने जा रहा है.  वृद्धावस्था पेंशन से 55 लाख 77 हजार लोग लाभान्वित होंगे. आठ लाख दिव्यांगजनों को पेंशन मिलेगी.साथ ही चार करोड़ के आसपास श्रमिकों को लाभ मिलेगा, यह संख्या सर्वाधिक  है इसे भी पढ़ें : अमेरिकी">https://lagatar.in/us-report-pakistans-dual-character-mumbai-attacks-mastermind-jaish-e-mohammed-chief-masood-azhar-roaming-around/">अमेरिकी

रिपोर्ट : पाकिस्‍तान का दोहरा चरित्र, मुंबई हमलों का मास्‍टरमाइंड जैश-ए-मोहम्‍मद का सरगना मसूद अजहर छुट्टा घूम रहा

श्रमिकों को मिलेंगे 500रुपये प्रति माह

मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा अनुपूरक बजट पर कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगार मजदूरों को जनवरी से अप्रैल तक 500 रुपये/ माह का भरण-पोषण भत्ता दिया जायेगा.  चार महीने में श्रमिकों को 2,000 रुपये मिलेंगे. इसके लिए अब तक 2.50 करोड़ से अधिक कामगार रजिस्ट्रेशन करवा चुके है. यह राशि सीधे कामगारों के खातों में पहुंचेगी. बजट में इसके लिए 4,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है.

निराश्रित महिलाओं की पेंशन अब 1000 

यूपी में निराश्रित महिला पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये की गयी है. पिछली सरकार में 17.31 लाख महिलाओं को निराश्रित पेंशन मिलती थी. अब यह पेंशन 30.34 लाख महिलाओं को दी जा रही है. इसी तरह 11 लाख दिव्यांगजनों को भी दोगुनी पेंशन मिलेगी. पिछली सरकार में लाभार्थी दिव्यांगजनों की संख्या महज 8 लाख थी.  कुष्ठावस्था पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये/माह की जायेगी. इसे भी पढ़ें :  Pegasus">https://lagatar.in/mamta-government-backfoot-on-on-pegasus-supreme-court-put-a-full-stop-on-bengals-inquiry-committee/">Pegasus

पर ममता सरकार बैकफुट पर, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल की जांच कमेटी पर फुल स्टॉप लगाया

वृद्धावस्था पेंशन होगी  दोगुनी

राज्य सरकार वृद्धावस्था पेंशन को भी दोगुना करने जा रही है. 55.77 लाख लोगों की पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये की जायेगी. इसका ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि हम बुर्जुगों का सम्मान करते हैं. हम उन लोगों में नहीं कि पिता बुजुर्ग हो गये तो धक्का मारकर कुर्सी से हटा दें. कहा कि गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को असाध्य रोग होने पर इलाज में अगर आयुष्मान कार्ड की सीमा पार हो जाती है. तो ऐसी महिलाओं के लिए राज्य सरकार से 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर मिलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही