Search

 
 
 

गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 19 को, तैयारी पूरी

 

7 पदाधिकारियों व 9 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 796 अधिवक्ता करेंगे वोट

Giridih : गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की घड़ियां करीब आ गई हैं. एक सप्ताह की गहमागहमी के बाद शनिवार 19 अगस्त को वोट डाले जाएंगे. 7 पदाधिकारियों व 9 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 796 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. संघ में कुल 905 अधिवक्ता निबंधित हैं, लेकिन एआईबीई परीक्षा पास नहीं होने और फीस की राशि जमा नहीं करने के कारण 109 अधिवक्ताओं को मताधिकार से वंचित कर दिया गया है. चुनाव पदाधिकारी शंभू नाथ सहाय ने बताया कि इन अधिवक्तओं की वोटिंग पर अंतिम निर्णय ऑब्जर्वर के आने के बाद ही लिया जाएगा.

सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान

मतदान सुबह 9 से शुरू होगा और दोपहर 3 बजे तक चलेगा. मतदान खत्म होने के एक घंटे बाद शाम 4  बजे से मतगणना शुरू होगी. देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. आम चुनाव में 1 दिन पहले राजनीतिक दलों के लिए कयामत की रात होती है. इसी तरह गिरिडीह अधिवक्ता संघ चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों के लिए शुक्रवार की रात कयामत से कम नहीं होगी. कई उम्मीदवार आम दिनों की तरह न्यायिक कार्य में व्यस्त दिखे. वहीं, देर शाम से सेटिंग-कटिंग में जुट गए. न आचार संहिता का डर, न ही चुनाव आयोग की चाबुक. इस कारण शुक्रवार की रात कई स्थानों पर बैठकों का दौर चलेगा और वोटर अंतिम निर्णय भी ऐसी बैठकों में ही लेंगे. मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर बैठकें समूह में होंगी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/contract-laborer-died-after-falling-from-bicycle-in-bokaro-steel-plant-premises/">बोकारो

स्टील प्लांट परिसर में साइकिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही