Search

 
 
 

कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति का चुनाव संपन्न, मो. फ्यूम बने अध्यक्ष

 
  • शमीम सचिव व राजेश बने कोषाध्यक्ष
  • विधायक ने विजयी उम्मीदवारों को माला पहनाकर दी शुभकामनाएं
Barkagaon : बड़कागांव स्थित एनटीपीसी कोल माइनिंग पकरी बरवाडीह प्रभावित क्षेत्र डाड़ी कला में रविवार को कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति का चुनाव संपन्न हुआ. समिति में 1234 सदस्य में 886 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दोनों पदों से 48 मत रद्द हुए. चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराई गई. चुनाव में शमीम अहमद निर्विरोध सचिव चुने गए. वहीं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डाड़ीकला पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद फ्यूम ने 404 मत प्राप्त कर अध्यक्ष बने. कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश रजक को सर्वाधिक 431 मत प्राप्त हुआ. चेपाकला पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम को प्रवक्ता और पंकज साव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. चुनाव के सकारात्मक रूप से संचालन को लेकर शमीम अहमद को पर्यवेक्षक, रियासत हसन को पीठासीन पदाधिकारी, कृष्णा राम को चुनाव पर्यवेक्षक और नेमधारी राम को सूक्ष्म पर्यवेक्षक बनाया गया था. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम व सुमित कुमार उर्फ अंकित राज, उप प्रमुख बचन देव कुमार और युवा कांग्रेस नेता रोहित सिंह ने विजय प्रत्याशियों को माला पहना कर स्वागत किया और विस्थापितों के लिए बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं. विधायक ने कहा कि समिति के सदस्य संगठन को मजबूती से बनाए रखें. विस्थापितों की जो भी समस्याएं, आवश्यक कार्य होंगे वो पूरे किए जाएंगे, शिकायत का मौका नहीं देंगे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-came-to-power-by-making-false-promises-sudesh-mahato/">हेमंत

सरकार झूठे वादे कर के सत्ता में आई : सुदेश महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही