Search

 
 
 

ईवीएम का बारीकी से अध्ययन करें निर्वाचन पदाधिकारी : डीसी

 
प्रथम मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण वीएम पर अच्छे से हैंड्स ऑन ट्रेनिंग लेने का निर्देश Hazaribagh: लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को जबरा स्थित इंटर साइंस कॉलेज में प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने सभी प्रशिक्षुओं को चुनाव कार्य में विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. साथ ही समय-समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण को पूरी तरह से अवलोकन करने को कहा. उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव कार्य को सफलतापूर्वक और त्रुटि रहित संपन्न कराने के लिए ईवीएम पर अच्छे से हैंड्स ऑन ट्रेनिंग लेने, मास्टर ट्रेनर द्वारा बताए गए हर बिंदुओं पर बारीकी से अध्ययन करने एवं उसका पालन करने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी निर्भय कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया एवं जिला मास्टर ट्रेनर के रूप में धीरज कुमार, अनिल कुमार पांडेय व देवकांत शर्मा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-INDIA">https://lagatar.in/pm-modi-attacked-india-alliance-said-those-who-want-destruction-of-power-will-themselves-be-destroyed/">INDIA

गठबंधन पर हमलावर हुए पीएम मोदी , कहा, जो शक्ति का विनाश चाहते हैं वे खुद नष्ट हो जायेंगे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही