Search

 
 
 

पंचायत चुनाव : 23, 24 और 25 फरवरी को निर्वाची पदाधिकारियों का होगा प्रशिक्षण, आयोग ने उपायुक्तों को लिखा पत्र

 
Ranchi :  झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द कराया जाएगा. इस बात की पुष्टि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को लिखे पत्र से हो गयी है. दरअसल, आयोग के सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्तों को एक पत्र लिखा है. पत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव– 2022 कराने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की बात की गयी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/11-39.jpg"

alt="" width="867" height="1156" /> चुनाव को लेकर सभी निर्वाची पदाधिकारियों (जिला परिषद सदस्य पद, पंचायत समिति सदस्य पद, मुखिया पद, वार्ड सदस्य पद के निर्वाची पदाधिकारी) का यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. यह प्रशिक्षण आगामी 23, 24 और 25 फरवरी को राजधानी के रातू रोड स्थित निर्वाचन आयोग सभागार में किया जाएगा. उपायुक्तों से कहा गया है कि वे सभी निर्वाची पदाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रतिनियुक्त करने का काम करें. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-controversy-among-councilors-of-ward-18-and-19-over-new-office-dispute-of-municipal-corporation/">आदित्यपुर

: नगर निगम के नये कार्यालय विवाद पर वार्ड 18 व 19 के पार्षदों में नोंकझोंक

जानिये, किस दिन किन जिलों के पदाधिकारियों का होगा प्रशिक्षण

23 फरवरी–  गढ़वा, पलामू, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड और दुमका. 24 फरवरी– लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सिमडेगा. 25 फरवरी–  रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिहंभूम, सरायकेला-खरसांवा. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/asksm-jamshedpur-accused-of-escaping-minor-girl-from-ulidih-arrested-jailed/">जमशेदपुर

: उलीडीह से नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही