Search

 
 
 

BJP प्रत्याशी चुनाव याचिका : HC ने रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी पर लगाया जुर्माना

कांके से कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा के निर्वाचन को चुनौती देने वाले BJP प्रत्याशी डॉक्टर जीतू चरण राम की चुनाव याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से उपस्थित अधिवक्ता द्वारा IA (हस्तक्षेप याचिका) दायर कर उन्हें केस से हटाए जाने का आग्रह किया
 

Ranchi :   कांके से कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा के निर्वाचन को चुनौती देने वाले BJP प्रत्याशी डॉक्टर जीतू चरण राम की चुनाव याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से उपस्थित अधिवक्ता द्वारा IA (हस्तक्षेप याचिका) दायर कर उन्हें केस से हटाए जाने का आग्रह किया, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया और उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी, रांची पर 5000 रूपये का जुर्माना लगाया है.

 

विधायक सुरेश बैठा के निर्वाचन को रद्द करने की मांग 

दरअसल BJP के कांके विधानसभा प्रत्याशी रहे जीतू चरण राम ने कांग्रेस के विधायक सुरेश कुमार बैठा के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की है. वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में सुरेश कुमार बैठा ने जीतू चरण राम को 968 मतों से हराया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही