Search

 
 
 

गुमला : पुलिस के साथ मुठभेड़ में JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, AK-47 और दो इंसास बरामद

जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों को मारा गिराया है. मुठभेड़ की घटना शनिवार की सुबह जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग में हुई है.
 

Gumla :  जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों को मारा गिराया है. मुठभेड़ की घटना शनिवार की सुबह जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग में हुई है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों के शव बरामद कर लिए हैं. इसके अलावा एक एके-47 और दो इंसास भी मौके से बरामद हुए हैं.

 

उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी

गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं. सूचना के आधार पर जिला पुलिस और झारखंड जगुआर ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों को देखकर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गये. बाकी उग्रवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही