Search

झारखंड में तीनों सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न - के रवि कुमार

Ranchi : झारखंड में लोकसभा के सातवें चरण के मतदान के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी. होमकर ने संयुक्त प्रेस वार्ता की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि तीनों लोकसभा राजमहल, दुमका और गोड्डा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ. राज्य के चौथे चरण में अनुमानित 68.32 मतदान प्रतिशत रहा. राजमहल लोकसभा में 67.48, दुमका लोकसभा में 70.58 और गोड्डा लोकसभा में 67.24 मतदान प्रतिशत रहा. उन्होंने बताया कि देर रात तक सभी पोलिंग पार्टी स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच जाएंगी. इसे भी पढ़ें-अंडमान">https://lagatar.in/tribal-guests-from-andaman-were-taken-on-a-tour-of-historical-sites-of-missionaries-in-ranchi/">अंडमान

से आये आदिवासी मेहमानों को रांची में मिशनरियों के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया

3 एमसीसी उल्लंघन के मामले दर्ज

के रवि कुमार ने बताया कि राज्य के चौथे चरण में आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामले दर्ज किए गए. जिसमें दो एफआईआर पार्टी विशेष का स्लोगन बूथ पर ले जाने को लेकर था. वहीं एक एफआईआर वोटिंग की गोपनीयता को सार्वजनिक करने और एक एफआईआर दुमका में झगड़े को लेकर किया गया.

चुनाव कार्य में लगे ड्राइवर की मौत

के रवि कुमार ने बताया कि जामताड़ा जिला में चुनाव कार्य में लगे एक प्राइवेट गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई. ड्राइवर का नाम नारायण दास था और वो बंगाल का रहने वाला था. उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार ड्राइवर पूल पर बैठकर शराब पी रहा था. पूल से नीचे गिरने की घटना से उसकी मौत हुई. वहीं गोड्डा के बूथ नंबर 32 में नसीम शाह नाम के पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से तबियत बिगड़ गई. जिन्हें उपचार के लिए रांची लाया गया है.

40 हजार जवान थे तैनात - एवी होमकर

एवी होमकर ने कहा कि 6258 बूथों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई. उन्होंने कहा की राज्य के चौथे चरण में लगभग 40 हजार जवान लगे थे. चौथे चरण में 130 बूथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में थे. वहां भी चुनाव अच्छे से संपन्न हुआ. चुनाव कार्य में सुरक्षा को लेकर बिहार और बंगाल से जुड़े लगभग 49 लोकेशन को सील किया गया था. इसे भी पढ़ें -रुक्का">https://lagatar.in/electricity-was-disrupted-in-rukka-for-two-hours-partial-water-supply-will-be-available-on-sunday-in-ranchi/">रुक्का

में दो घंटे रही बाधित बिजली, रविवार को होगी आंशिक जलापूर्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//