Search

 
 
 

बिजली अलर्ट: रांची में 7 को इन इलाकों में 3 घंटे रहेगा पावर कट, जानें वजह

Ranchi: राजधानी में रविवार को कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. रविवार यानि 7 जून को बहुबाजार चौक, बसरटोली, कठरटोली और इसके आसपास के इलाके में सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर से जुड़े काम के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित काम किया जाएगा. यह काम रांची की एजेंसी पथ प्रमंडल के द्वारा किया जाएगा.
 

Ranchi: राजधानी में रविवार को कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. रविवार यानि 7 जून को बहुबाजार चौक, बसरटोली, कठरटोली और इसके आसपास के इलाके में सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.
इस दौरान सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर से जुड़े काम के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित काम किया जाएगा. यह काम रांची की एजेंसी पथ प्रमंडल के द्वारा किया जाएगा.

 

वहीं दूसरी ओर 7 जून यानि रविवार को ही 33 KV नामकुम फीडर सुबह 10.00 बजे से 12:00 तक बंद रहेगा. इस दौरान 33 KV लाइन के रख-रखाव के अलावा 33 KV UG Cable में काम किया जायेगा. इस दौरान लोअर चुटिया, मकचुन्द टोली, सामलोंग, बेल बगान, बानेश्वर नगर, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंड्रस्ट्रीयल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, महुआ टोली, नामकुम बस्ती,चाय बागान, JUT, काली नगर, लॉ कॉलेज, बदगावां, रामपुर, सरबल,लाली, कोचा टोली और  तुम्बाघुटु में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

रविवार को ही सुबह 08:00 बजे  10:00 बजे तक HMTP (Smart Grid) से 33 केवी का नया बे चालू करने और तुपुदाना के लिए नया ब्रेकर लगाने का  काम किया जाना है. जिसके कारण तुपुदाना,हटिया एवं सेक्टर-2 (HMTP) विद्युत शक्ति उपकेंद्र से आंशिक रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र तुपुदाना में पुराना एंसीलरी फीडर में डाली की कटाई किए जाने के कारण विद्युतआपूर्ति बाधित रहेगी.

बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते अपने सभी जरूरी निपटा लें. जिससे उन्हें कोई परेशानी ना हो. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही