Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में बिजली मरम्मत कार्य के चलते 29 जुलाई (बुधवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान पेड़ों के डालियों की कटाई-छटाई की जाएगी. प्रभावित क्षेत्र के निवासी समय रहते जरूरी कार्य निपट लें, मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई पुन: बहाल कर दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें:
दीपाटोली फीडर क्षेत्र में सुबह 7 से 8 तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. जिसके कारण दीपाटोली, इलाही नगर, ऑफिसर लेन, न्यू एरिया पिपरटोली समेत आसपास के इलाके प्रभावित होगी. इसके अलावा ISM फीडर से संबंधित इलाकों में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक पावरकट रहेगा. जिसके कारण लाजपत नगर, साहू चौक, ISM चौक, अमन ग्रीन सिटी, लाबतू सहित आसपास के मुहल्ले प्रभावित होंगे.
बारीडीह फीडर और चायबगान फीडर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके कारण चायबगान, बारीडीह, उक्रीड, गगरी, खटंगा, चप्राकोचा, टुंडाहोली, बिजंग, पालू, लुपुंगा, आनंदी, हटवाल समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

