Search

 
 
 

बिलजी अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 30 जुलाई को 6 घंटे का पावरकट

राजधानी रांची के कई इलाकों में बिजली मरम्मत कार्य के चलते 30 जुलाई (गुरुवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान नंगे तारों की जगह कवर तार एवं पोल खड़ा किया जाएगा. प्रभावित क्षेत्र के निवासी समय रहते जरूरी कार्य निपट लें, मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई पुनः बहाल कर दी जाएगी.
 

Ranchi: राजधानी रांची के कई इलाकों में बिजली मरम्मत कार्य के चलते 30 जुलाई (गुरुवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान नंगे तारों की जगह कवर तार एवं पोल खड़ा किया जाएगा. प्रभावित क्षेत्र के निवासी समय रहते जरूरी कार्य निपट लें, मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई पुनः बहाल कर दी जाएगी.


कृष्णापुरी फीडर क्षेत्र में दिन के 12:30 बजे से शाम 4 तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. जिसके कारण अयोध्यापुरी एल.टी ब्रांच लाइन वर्क के लिए इस एरिया के ट्रांसफार्मर बन्द रहेगा. वहीं, कृष्णापुरी रोड़ नं. 07 में सुबह 10:30 से शाम 4:30बजे तक ट्रांसफार्मर बन्द रहेगा. इसके अलावा इन्फ्रंट ऑफ उर्मिला निवास द्वारिकापुरी रोड़ नं. 2 में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक एरिया का ट्रांसफार्मर बन्द रहेगा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

अयोध्यापुरी फीडर के तहत सुरेन्दर नाथ स्कूल बांध गड़ी एरिया में आलू गोदाम बांध गड़ी क्षेत्र में सुबह 4बजे से सुबह 8बजे तक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा.

 

आर. के मिशन फीडर के तहत सत्तार कॉलोनी एरिया का ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बन्द रहेगा. बड़गाईं फीडर के तहत टी.वी. एस शोरूम विश्वकर्मा कॉलोनी बड़गाईं और इलाही नगर टाउन बड़गाईं तालाब एरिया का ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बन्द रहेगा.

 

बुटी फीडर के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी. जिसके कारण बसंत विहार, डुमरदगा, सैनिक कॉलीनी, महावीर नगर, बुटी बस्ती और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही