Search

 
 
 

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से दूसरे दिन भी CID की लंबी पूछताछ, देर शाम छोड़ा गया

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से CID ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कई घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के दौरान भर्ती प्रक्रिया और जांच से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर उनसे विस्तृत जानकारी ली गई. देर शाम पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई.
 

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से CID ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कई घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के दौरान भर्ती प्रक्रिया और जांच से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर उनसे विस्तृत जानकारी ली गई. देर शाम पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई. 31 जुलाई को सीआईडी ने ख्यांगते को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है.

 

सूत्रों के अनुसार, CID अधिकारियों ने एल. ख्यांगते से परीक्षा संचालन, चयन प्रक्रिया और अन्य संबंधित मामलों पर सवाल पूछे. जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य आरोपियों के बयानों का मिलान कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

 

इसे भी पढ़ें:

फिलहाल मामले की जांच जारी है. आवश्यकता पड़ने पर CID एल. ख्यांगते को दोबारा भी पूछताछ के लिए बुला सकती है. हालांकि, एजेंसी की ओर से पूछताछ के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही