Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में 72 घंटे से बिजली और पेयजलापूर्ति ठप, लोग त्राहिमाम

  • गुरूवार को आयी घंटे भर की आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति ठप, 72 घंटे बाद भी व्यवस्था सामान्य नहीं
Hazaribagh : हजारीबाग और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली-पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है. 25 मई शाम करीब पांच बजे आयी घंटे भर की तेज आंधी-पानी ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है. 72 घंटे बाद भी यहां बिजली व्यवस्था सामान्य नहीं हो पायी है. बिजली नहीं होने के कारण शहर में वाटर सप्लाई चरमरा गयी है. वहीं बिजली नहीं होने के कारण सरकारी और निजी बोरिंग के लिए मोटर भी नहीं चल पा रही है. ऐसे में शहर में पानी की घोर समस्या उत्पन्न हो गयी है. (पढ़ें, साहेबगंज">https://lagatar.in/woman-hacked-to-death-with-an-ax-in-mirzachowki-of-sahebganj/">साहेबगंज

के मिर्जाचौकी में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या)

इन क्षेत्रों में अब तक बहाल नहीं हो पायी बिजली

शहर के कोर्रा, डेमोटांड, मटवारी, हीरबाग चौक, दीपू गढ़ा कॉलानी, कुम्हार टोली, पीटीसी इलाका, इंद्रपूरी, डेली मार्केट, मोहन टाकिज इलाका, चतरा रोड सहित पूरे हजारीबाग जिला व आसपास के क्षेत्राें में अब तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था सामान्य नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-remembers-savarkar-nt-rama-rao-in-mann-ki-baat-explains-the-importance-of-kashi-telugu-sangamam-yuva-sangam/">मोदी

ने मन की बात में सावरकर, एनटी रामाराव को याद किया, काशी-तेलुगु संगमम, युवा संगम का महत्व समझाया

सोमवार तक पूबिजली आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होगी-इंजीनियर

हजारीबाग अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार हजारीबाग के इतिहास में ऐसा आंधी-तूफान कभी नहीं आया था. इस तूफान में भारी संख्या में बिजली के खंभे और तार धराशायी हो चुकी है. सैकड़ों ट्रांसफार्मर खराब हो गये हैं. आंधी-तूफान ने भारी संख्या में 33 और 11 केवी लाइन भी ब्रेक डाउन हो गये थे. हालांकि अब ज्यादातक केवीए लाइन को ठीक कर लिया गया है. बिजली के खंभे और तार लगाने का काम भी पूरा किया जा चुका है. सुधीर कुमार ने कहा कि आज शाम से लेकर सोमवार तक पूरे हजारीबाग में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सामान्य हो जायेगी. इसे भी पढ़ें : UPSC">https://lagatar.in/upsc-pt-exam-exam-continues-at-56-centers-in-ranchi-second-shift-will-be-from-2-30-pm/">UPSC

PT EXAM : रांची में 56 केंद्रों पर परीक्षा जारी, दूसरी पाली 2 बजकर 30 मिनट से होगी शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही