Search

 
 
 

Hazaribagh News: बिजली उपभोक्ता सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दर्ज करा सकेंगे शिकायत

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति अंचल, हजारीबाग में जन शिकायत निवारण केंद्र शुरू किया गया है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति अंचल, हजारीबाग में जन शिकायत निवारण केंद्र शुरू किया गया है. यह केंद्र प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक दो पालियों में संचालित रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी समय अपनी बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराने में परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें:

यह व्यवस्था झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL), रांची के कार्यकारी निदेशक (वाणिज्य एवं राजस्व) के निर्देश पर लागू की गई है. जन शिकायत निवारण केंद्र विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, हजारीबाग के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करेगा.

 

पहली पाली सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी. इस दौरान कार्यालय सहायक रणविजय कुमार और आउटसोर्स एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर शिकायतों का पंजीकरण करेंगे. वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित होगी, जिसमें संतोष कुमार महतो और कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी सेवाएं देंगे.

 

बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत मोबाइल नंबर 6206187480 पर दर्ज करा सकेंगे. शिकायत मिलने के बाद उसे रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और संबंधित अधिकारी को तत्काल भेजा जाएगा, ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके.

 

इस केंद्र के सफल संचालन के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता (तकनीकी) मनोज कुमार सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. वे शिकायतों के निस्तारण की नियमित निगरानी करेंगे और कार्य की समीक्षा करेंगे.

 

वहीं, प्रधान लिपिक संजीव कुमार सिन्हा को जन शिकायत निवारण केंद्र के लिए आवश्यक सामग्री, रजिस्टर, मोबाइल सिम और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही