Search

 
 
 

फिर लगेगा बिजली उपभोक्ताओं को ''करंट''

 
  • जेबीवीएनएल ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2.35 रुपये बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया
Kaushal Anand Ranchi :  झारखंड बिजली वितरण निगम ने फिर से बिजली कंज्यूमरों को ``करंट`` देने की तैयारी कर ली है. जेबीवीएनएल ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए नया बिजली टैरिफ प्रस्ताव झारखंड विद्युत नियामक आयोग में दायर किया है, जिसमें जेबीवीएनएल ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए घरेलू कंज्यूमरों की बिजली दर प्रति यूनिट 2.35 रुपए तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है. अभी घरेलू शहरी कंज्यूमरों का बिजली दर प्रति यूनिट 6.25 रुपए है. जिसे बढ़ाकर 8.60 रुपए करने का प्रस्ताव दिया है. यह दर 400 यूनिट से अधिक खपत करने वाले कंज्यूमरों के लिए है. जबकि 400 यूनिट तक खपत करने वाले कंज्यूमरों के लिए बिजली दर प्रति यूनिट 7.60 रुपए प्रस्तावित है. (पढ़ें, ISIS">https://lagatar.in/isis-terrorist-rahul-alias-omar-appears-in-ranchi-nia-court-agency-will-take-him-on-remand/">ISIS

आतंकी राहुल उर्फ उमर की रांची NIA कोर्ट में पेशी, रिमांड पर लेगी एजेंसी)

यह है 2023-24 टैरिफ का प्रस्ताव (प्रति यूनिट दर)

श्रेणी वर्तमान दर वर्तमान फिक्सड चार्ज (मासिक) प्रस्तावित दर प्रस्तावित फिक्सड चार्ज(/किवा)
घरेलू (ग्रामीण 400 यूनिट तक) 5.75 20 7.00 75
घरेलू (ग्रामीण 400 यूनिट से अधिक) 5.75 20 8.00 75
घरेलू (अरबन 400 यूनिट तक) 6.25 75 7.60 100
घरेलू (अरबन 400 यूनिट से अधिक) 6.25 75 8.60 100
घरेलू (एचटी) 6.00 100 8.60 100
कॉमर्शियल (रुरल 400 यूनिट तक) 5.75 50 7.25 200
कॉमर्शियल (रुरल 400 यूनिट से अधिक) 6.75 50 8.25 200
कॉमर्शियल (अरबन400 यूनिट तक) 6.00 100 8.00 250
कॉमर्शियल (अरबन400 यूनिट से अधिक) 6.00 100 9.00 250
सिंचाई 5.00 20/एचपी 8.00 50/एचपी
एलटीआइएस 5.75/केवीएएच 100/केवीए 9.00/केवीएएच 300/केवीए
एचटीएस (11 से 132 केवी तक) 5.50/केवीएएच 350/केवीए 9.50/केवीएएच 550/केवीए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही