Search

 
 
 

ISIS आतंकी राहुल उर्फ उमर की रांची NIA कोर्ट में पेशी, रिमांड पर लेगी एजेंसी

 
Ranchi : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से गिरफ्तार आईएसआईएस के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध आतंकी राहुल सेन उर्फ उमर को रांची सिविल कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. अब राहुल सेन उर्फ उमर को NIA रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. गौरतलब है कि झारखंड में आतंकी संगठन आईएसआईएस की मॉड्यूल को लेकर एनआईए ने गुरुवार (14 सितंबर) को कई राज्यों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान एनआईए ने  मध्यप्रदेश के रतलाम से एक संदिग्ध राहुल सेन उर्फ उमर को गिरफ्तारी किया था. उसके पास से लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन सहित आईएसआईएस से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किये गये थे. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-diamond-jubilee-celebrated-in-sainik-school-governor-honored-wives-of-martyred-soldiers/">कोडरमा

: सैनिक स्कूल में हीरक जयंती मनी, राज्यपाल ने शहीद जवान की पत्नियों को सम्मानित किया)

आतंक फैलाने के उद्देश्य से किया गया था मॉड्यूल का गठन 

झारखंड में आतंक फैलाने के उद्देश्य से इस मॉड्यूल का गठन किया गया था. इस मामले में लोहरदगा से पूर्व में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र की गिरफ्तारी हुई थी. जुलाई माह में एनआईए ने फैजान नाम के युवक को लोहरदगा से गिरफ्तार किया था. एएमयू में पढ़ाई के दौरान फैजान आईएसआईएस चरमपंथियों के संपर्क में आकर संगठन में शामिल हुआ था. इसी कड़ी में  गुरुवार को छापेमारी के बाद राहुल सेन उर्फ उमर उर्फ उमर बहादुर को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के लिए काम करने वाले फैजान से उमर लगातार संपर्क में था. फैजान की तरह उमर भी सोशल मीडिया के जरिए लगातार आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहा था. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-attacks-bjp-says-the-course-of-politics-will-no-longer-be-decided-from-nagpur/">कांग्रेस

का भाजपा पर हमला, कहा, राजनीति का पाठ्यक्रम अब नागपुर से तय नहीं होगा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही