Search

 
 
 

बिजली वितरण निगम का कर्ज 13944.49 करोड़,  सालना राजस्व 8302.96 करोड़

झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम का कर्ज बढ़कर 13944.49 करोड़ हो गया है. जबकि 2024 में 11,326.45 करोड़ रुपए था.
 

Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम का कर्ज बढ़कर 13944.49 करोड़ हो गया है. जबकि 2024 में 11,326.45 करोड़ रुपए था. इस हिसाब से पिछले साल की तुलना में बिजली वितरण निगम के कर्ज में 2,618.04 करोड़ वृद्धि हुई है. 


अगर बात करें वर्ष 2023 की तो उस साल वितरण निगम का कर्ज 15212.3 करोड़ था. बिजली वितरण निगम ने पावर फाइनांश कॉरपोरेशन, आरइसी(रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन), वर्ल्ड बैंक और राज्य सरकार से लोन ले रखा है. वहीं बिजली वितरण को सालाना 8302.96 करोड़ राजस्व की प्राप्ति होती है. 


2025 में वितरण निगम से किससे कितना कर्ज लिया


•    पीएफसी- 813.17 करोड़
•    आरइसी- 1234.39 करोड़
•    वल्र्ड बैंक-145.00 करोड़
•    राज्य सरकार- 11751.93 करोड़
•    कुल कर्जः 13944.49 करोड़

वर्ष 2024 में वितरण निगम का कितना कर्ज था


•    पीएफसी - 975.84 करोड़
•    आरइसी - 1180.39 करोड़
•    वल्र्ड बैंक -70.00 करोड़
•    राज्य सरकार - 9100.21 करोड़
•    कुल कर्जः 11326.45 करोड़


 
वर्ष 2023 में वितरण निगम का कितना था कर्ज


•    पीएफसी-253.17 करोड़
•    आरइसी-1124.42 करोड़
•    वल्र्ड बैंक-70.00 करोड़
•    राज्य सरकार-13764.71 करोड़
•    कुल कर्ज- 15212.3 करोड़


 
वितरण निगम को किससे कितना मिलता है राजस्व


•    घरेलू उपभोक्ता- 4404.29 करोड़
•    कॉमर्शियल उपभोक्ता- 900.42 करोड़
•    पब्लिक लाइटिंग-48.15 करोड़
•    सिंचाई - 63.37 करोड़
•    इंडस्ट्रीयल एलटी - 284.02 करोड़
•    इंडस्ट्रीयल एचटी - 2169.93 करोड़
•    रेलवे 128.08 करोड़
•    मीटर और ट्रांसफॉर्मर रेंट- 7.16 करोड़
•    व्हीलिंग चार्ज- 333.98 करोड़
•    कैपिटल वर्क- 26.55 करोड़
•    मिसलेनियस- 0.47 लाख
•    रिबेट - 63.03 करोड़

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही