Search

 
 
 

राज्यभर में 1 करोड़ 9 लाख की बिजली चोरी, 1200 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रहा है. मुख्यालय द्वारा राज्यभर में गठित 119 एंटी पावर थेप्ट (एटीपी) की टीम ने 11 और 12 नवंबर को कुल 7894 ठिकानों पर छापेमारी की.
 

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रहा है. मुख्यालय द्वारा राज्यभर में गठित 119 एंटी पावर थेप्ट (एटीपी) की टीम ने 11 और 12 नवंबर को कुल 7894 ठिकानों पर छापेमारी की. 

 

इसमें 1200 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. इसमें 16 लाख आठ हजार यूनिट बिजली चोरी का अनुमान लगाया गया है. जिसमें एक करोड़ नौ लाख रुपए की बिजली चोरी में चली गई.

 

इस उपभोक्ताओं के खिलाफ 1.89 करोड़ का जुर्माना भी ठोंका गया है. छापामारी अभियान पुलिस महानिरीक्षक (निगरानी सुरक्षा) नरेंद्र कुमार सिंह के आदेशानुसार चलाया गया.

 

ऊर्जा विकास निगम की अपील

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने राज्य के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया है कि बिजली चोरी कर रहें व्यक्तियों की सूचना संपूर्ण पता के साथ व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से महाप्रबंधक (एपीटी) के मोबाईल संख्या 94311-35515 पर दें.

 

सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं मोबाईल संख्या गुप्त रखा जाएगा. साथ ही निगम प्रबंधन राज्य के आम नागरिकों से मुख्यालय के द्वारा संचालित छापामारी अभियानों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इसे सफल बनाने की भी अपील की है. 

सर्किल         एफआईआर की संख्या यूनिट चोरी का अनुमान ( यूनिट लाख में)
रांची                    102      2.00
गुमला                      62    1.24
जमशेदपुर                    83  1.73
चाईबासा                    73  0.38
धनबाद                    74     1.30
चास                      79     1.28
डालटनगंज                     116 1.02
गढ़वा                       34  0.43
दुमका                         59 0.50
साहेबगंज                 116    2.22
गिरिडीह                      84   0.93
देवघर                    75      1.24
हजारीबाग                     121 1.50
रामगढ़                    76     0.57
कोडरमा                      46    0.46



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही