Search

 
 
 

धनबाद : 12 में से 5 घंटे गायब रही बिजली, मामूली सुधार

 
Dhanbad : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की तीन यूनिट में गड़बड़ी ठीक होने के बाद भी शहर में बिजली कट जारी रहा. सुबह 8: 30 बजे, 11 बजे, 1:45 और शाम 4 बजे तक किस्तों में बिजली कटौती की गई. सुबह 6 से शाम 6 बजे तक 5 घंटे बिजली कटौती की गई. शहर में तमाम विरोध का भी ऊर्जा विभाग पर कोई खास असर नही पड़ा. दिन के 12 घंटे में सिर्फ 7 घंटा ही बिजली मिली. पावर कट अधिक होने के कारण कामकाज दूसरे दिन भी प्रभावित रहा. लोग पसीने से तरबतर रहे.

22 घंटा बिजली का वादा

ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि डीवीसी के कोडरमा यूनिट, रघुनाथपुर यूनिट और मेजिया यूनिट की गड़बड़ी दूर हो गई है. आज मेंटनेंस के नाम पर ढाई घंटा बिजली काटी गई है और शहर में कुछ मेंटनेंस के कारण भी बिजली प्रभावित रही है. आज बिजली को लेकर लोगों में जो आक्रोश था, उसे समाप्त कर दिया गया है. श्री तिवारी ने कहा कि जीरो प्रतिशत पावर कट का वादा नहीं कर सकते हैं . लेकिन, अब शहर के लोगों को 22 घंटा  बिजली मिलेगी.

जारी रहेगी लोड शेडिंग

श्री तिवारी ने कहा कि जिले में जब तक बारिश नहीं हो जाती या मौसम में बदलाव नहीं आ जाता, तब तक तो लोड शेडिंग जारी रहेगा. जेबीवीएनएल लोड शेडिंग नहीं कर रहा है. नेशनल ग्रिड से ही सुबह शाम लोड शेडिंग हो रही है. शहर में मेंटनेंस के लिए थोड़ी-बहुत बिजली काटी जाती है. यह भी पढ़ें : गैंग">https://lagatar.in/ranchi-20-20-punishment-for-gang-rape-convicts-pocso-special-court-gave-its-verdict/">गैंग

रेप के दोषियों को 20-20 साल की सजा, पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही